ऋषिकेश में 4 July के लिए Traffic Plan लागू, जानें कौन सा रास्ता रहेगा खुला, कहां होगी पार्किंग?

खबर शेयर करें -
traffic plan route divert

rishikesh traffic plan आज यानी चार जुलाई को ऋषिकेश में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के लिए ट्रैफिक प्लान लागू हो गया है। ऋषिकेश में कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी किया है। कार्यक्रम में शामिल होने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग रूट और पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

जबकि आम लोगों की सुविधा के लिए डायवर्जन प्लान भी तैयार किया गया है। ऐसे में बाहरी वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। चलिए जानते है कि कौन-सा रास्ता रहेगा खुला और कहां होगी पार्किंग?

ऋषिकेश IDPL में सेवा पखवाडा कार्यक्रम के लिए Traffic Plan

देहरादून, हरिद्वार, कोटद्वार, कुमाऊं और पर्वतीय जिलों से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं। कार्यक्रम में शामिल होने वाले वाहनों को निर्धारित रूट का पालन करते हुए आईडीपीएल के तय पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने होंगे।

A.आम लोगों (Public) की बसों (Bus) / कार के लिए रुट और पार्किंग व्यवस्था

Route Plan (रुट प्लान)

  1. देहरादून से आने वाली समस्त बसो का रूट –
    • रिस्पना – भानियावाला फ्लाई ओवर – नेपाली फार्म – श्यामपुर चौकी – कैनाल गेट IDPL – पार्किंग स्थल आईडीपीएल
    • (पार्किंग स्थल – पोस्ट ऑफिस के पास IDPL)
  2. पर्वतीय जनपद यथा टिहरी , पौड़ी से आने वाली समस्त बसो का रूट –
    • भद्रकाली तिराहा – नटराज चौक – मनसा देवी फाटक – कैनाल गेट IDPL – पार्किंग स्थल आईडीपीएल (पार्किंग स्थल – पोस्ट ऑफिस के पास IDPL पार्किंग स्थल)
  3. जनपद पौड़ी से आने वाले समस्त छोटे वाहन का रूट –
    • गरुड़ चट्टी पुल- लक्ष्मण झूला रोड – बैराज तिराहा- वीरभद्र तिराहा – पार्किंग स्थल आईडीपीएल (पार्किंग स्थल -हॉकी ग्राउण्ड IDPL पार्किंग स्थल)
  4. हरिद्वार / कोटद्वार / कुमाऊं जनपदों से आने वाले वाहन समस्त बस व छोटे वाहन का रूट –
    • हरिद्वार – नेपाली फार्म फ्लाई ओवर – श्यामपुर चौकी – कैनाल गेट IDPL – आईडीपीएल पार्किंग स्थल (पार्किंग स्थल -पोस्ट ऑफिस के पास IDPL पार्किंग स्थल- बस हेतु, हॉकी ग्राउण्ड IDPL पार्किंग स्थल- कार हेतु)
  5. जनपद टिहरी से आने वाले छोटे वाहनों का रूट-
    • भद्रकाली तिराहा- नटराज चौक- मनसा देवी फाटक- पार्किंग स्थल आईडीपीएल (पार्किंग स्थल हॉकी ग्राउण्ड IDPL पार्किंग स्थल)
  6. समस्त पुलिस / प्रशासनिक अधिकारी / तथा ड्यूटी मे नियुक्त समस्त अधिकारी / कर्मचारियों के वाहन हॉकी ग्राउण्ड IDPL पार्किंग स्थल में पार्क किये जायेंगें।
  7. देहरादून से आने वाली समस्त छोटे का रूट –
    • रिस्पना पुल – जोगीवाला – भानियावाला अण्डरपास – जौलीग्रान्ट – रानीपोखरी – नटराज चौक – मंशा देवी फाटक – सिटी गेट IDPL – पार्किंग स्थल आईडीपीएल (पार्किंग स्थल – हॉकी ग्राउण्ड IDPL पार्किंग स्थल)
यह भी पढ़ें -  सीएम धामी के कार्यकाल को तीन साल पूरे, उपनल और संविदा कर्मियों के लिए किया बड़ा ऐलान

Note: – चार जुलाई को IDPL ऋषिकेश में आयोजित होने वाले उक्त कार्यक्रम में यदि कोई अपने व्यक्तिगत कार से आते है तो वो भी ऊपर लिखे गए रुट के अनुसार ही मार्ग का उपयोग करेगें। साथ ही निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहनों को पार्क करेंगे।

पार्किंग स्थल

• KV स्कूल के पास, IDPL
• पोस्ट ऑफिस के पास प्रथम ग्राउण्ड IDPL
• पोस्ट ऑफिस के पास प्रथम ग्राउण्ड के सामने IDPL
• हॉकी ग्राउण्ड IDPL

यह भी पढ़ें -  Arjun Rampal ने गुपचुप कर ली सगाई!, 15 साल छोटी है गर्लफ्रेंड गैब्रिएला

B. कार्यक्रम में प्रतिभाग न करने वाले आमजनों के वाहनों के लिए रुट / डायवर्जन प्लान

 Route / Diversion Plan (रुट /डायवर्जन प्लान)

  • उत्तरकाशी / टिहरी / पौडी / रुद्रप्रयाग / चमोली आदि से हरिद्वार जाने वाले वाहन – नटराज चौक – रानीपोखरी – भानियावाला तिराहा – नेपाली र्म तिराहा – हरिद्वार
  • दिल्ली / हरिद्वार से पर्वतीय जनपद / चारधाम जाने वाले वाहन – नेपाली फार्म तिराहा – भानियावाला तिराहा – रानीपोखरी – नटराज चौक – पर्वतीय जनपद / चारधाम
यह भी पढ़ें -  लोक सेवा आयोग ने रद्द किया पीसीएस मुख्य परीक्षा का पेपर, अब इस तारीख को होगी दोबारा परीक्षा

Note :- उक्त डायवर्जन यातायात दबाव की स्थिति में प्रयोग किए जाएंगे।

लोगों सेअपील

  • असुविधा से बचने के लिए लिंग मार्गों का प्रयोग करे।
  • अति-आवश्यक सेवा (Ambulance, police, Fire आदि) के वाहनों को रोका / डायवर्ट नहीं किया जायेगा। इसके अतिरिक्त आवश्यक सेवाएं (पेट्रोल /दूध/गैस) आदि के वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से पास करवाया जायेगा।
  • समस्त प्रकार के भारी वाहन दिनांक 04/07/2026 की प्रातः 06:00 से सांय 16:00 बजे तक ऋषिकेश क्षेत्र के आंतरिक और वाह्य मार्गों पर पूर्ण रुप से प्रतिबन्धित रहेंगे।
  • NO Parking Zone में वाहन खडा करनें पर Traffic Crane द्वारा Vehicle को टो किया जायेगा, जिसका जुर्माना Rs 1500 है।
  • उक्त कार्यक्रम के दृष्टिगत किसी भी असुविधा से बचने के लिए लिंक मार्गों / दुपहिया वाहनों / Public Transport (रिक्शा-टैम्पू- सिटी बस) वाहनों का अधिक प्रयोग करें।
  • धैर्य रखें, हॉर्न का अनावश्यक प्रयोग न करें, यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999