चंपावत में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार 19 वर्षीय युवक को कुचला, मौके पर मौत, चालक फरार

खबर शेयर करें -

 

उत्तराखंड के चंपावत जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक का सिर पिछले टायर के नीचे आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक घायल युवक को सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और डंपर को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी।

मृतक की पहचान चंपावत के मौराडी निवासी दीपक जोशी (19) के रूप में हुई है। वह चंपावत में ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा था। दीपक तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दोनों बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर -22 जुलाई से शुरू होने जा रही कावड़ यात्रा,12 से 14 फीसदी अधिक देना होगा किराया

जानकारी के अनुसार, दीपक शनिवार को अपनी बहन के घर कांडा सिमल्टा गया था। वहां से स्कूटी पर सवार होकर वह वापस चंपावत लौट रहा था। इसी दौरान जिला मुख्यालय के पास घटकू मंदिर क्षेत्र में सामने से आ रहे खनन सामग्री से लदे तेज रफ्तार डंपर की चपेट में उसकी स्कूटी आ गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि दीपक उछलकर सड़क पर गिर गया और डंपर के पिछले पहिए के नीचे आ गया। सिर कुचल जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  पंचायत चुनाव:- शौचालय नहीं होने पर निर्वाचन आयोग ने निरस्त कर दिया नामांकन,अब हाईकोर्ट नैनीताल ने सुनाया बड़ा फैसला।

हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों और स्थानीय लोगों ने युवक को सड़क पर पड़ा देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

दीपक की मौत की खबर जैसे ही उसके गांव मौराडी पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। इकलौते बेटे को खोने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: यहां स्कूटी सवार युवक को सांड ने मारी टक्कर, सांड के सींग युवक के हुए आर-पार

कोतवाल बीएस बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम कराया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया। दुर्घटना में शामिल डंपर को जब्त कर लिया गया है। पुलिस फरार चालक की तलाश में दबिश दे रही है।

एसडीएम विपिन चंद्र पंत ने बताया कि हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कराई जा रही है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को नियमानुसार हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999