बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी: आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार, सामान भी बरामद

खबर शेयर करें -

 

badrinath-temple-offering-irregularity-suspended-employee-nautiyal-challenges-suspension-in-uttarakhand-high-court-

बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी में एक बड़ा अपडेट आया है। कई दिनों से आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल की पुलिस तलाश कर रही थी। संभावित जगहों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी बीच आखिरकार पुलिस ने देहरादून से आरोपी प्रमोद नौटियाल को गिरफ्तार कर लिया है। 

भौगोलिकसंदर्भ

बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार

दरअसल मंदिर में चढ़ावे के रखरखाव में वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतें आ रही थी। जिसके बाद इसको लेकर जांच शुरू की गई। शुरुआती जांच में कथित चढ़ावे की राशि में गड़बड़ी के संकेत मिले। जिसके चलते ना सिर्फ संबंधित कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को निलंबित किया गया। बल्कि उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में गिरेगा पारा: मैदानी इलाकों में कोहरे ने बढ़ाई दुश्वारियां, वाहनों की रफ्तार हुई धीमी

ये सामान हुआ बरामद

इसी के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम लगातार प्रयास कर रही थी। जिसके बाद आज फाइनली आरोपी पुलिस के हाथ लग गया। आरोपी के पास एक शालिग्राम शिला और एक लैपटॉप बरामद हुआ है। मेडिकल के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  प्रदेश में बिजली दामों में बढ़ोतरी किये जाने का विधायक बेहड़ ने किया विरोध, उत्तराखण्ड सरकार ने प्रदेश की जनता के साथ किया छल-बेहड़

आरोपी से हो रही पूछताछ

पुलिस की माने तो आरोपी से पूछताछ की जाएगी। उसी के आधार पर पूरे मामले में अन्य संभावित लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। मामले से जुड़े रिकॉर्ड, दस्तावेज और वित्तीय लेनदेन की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से जांच आगे बढ़ाई जा रही है। दोषी पाए जाने वालों पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999