दुखदः दूध लेकर घर जा रही महिला को हाथी ने मार डाला

खबर शेयर करें -

जौलीग्रांट,। थानो क्षेत्र में हाथी के हमले में 37 वर्षीय महिला की मौत हो गई। यहां आबादी वाले क्षेत्र की सुरक्षा के लिए लगाई गई सोलर फेंसिंग बारिश की वजह से खराब हो चुकी थी, जिस कारण हाथी मौके पर आ धमका। सोमवार की शाम करीब 7:30 बजे अंजलि गुप्ता पत्नी अश्वनी गुप्ता निवासी बड़ासी माजरा धन्याड़ी एक रेस्टोरेंट से दूध लेकर घर लौट रही थी। घर के पास अचानक सड़क पर हाथी ने अंजलि हमला कर दिया। चिंगाड़ सुन परिजन भी घर से बाहर आ गए। पर, हाथी ने पर अंजलि के भाई आशीष मनवाल को भी दौड़ा दिया। परिजनों ने उसे भगाने के लिए पटाखे फोड़े, तब जाकर वो जंगल लौटी। इधर, जख्मी अंजलि को दून के निजी अस्पताल ले जाया गया। पर, डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वन विभाग अब हाथी की निगरानी कर रहा है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999