दिल्ली मार्ग पर बसों की उपलब्धता बनाए रखने के लिए अलर्ट मोड पर परिवहन निगम, सीएम धामी ने दिए थे निर्देश

खबर शेयर करें -

 

cm dhami doon

राजधानी दिल्ली में ग्रैप-4 (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) पॉलिसी लागू होने के कारण दिल्ली में वाहनों के प्रवेश में दिक्कतें सामने आ रही हैं। जिस कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके देखते हुए सीएम धामी ने इस रूट पर उत्तराखंड परिवहन निगम को सेवाएं सुचारू रखने के निर्देश दिए हैं। सीएम के निर्देश के बाद दिल्ली मार्ग पर बसों की उपलब्धता बनाए रखने के लिए अलर्ट मोड पर काम कर रहा है।

बसों की उपलब्धता बनाए रखने के लिए अलर्ट मोड पर परिवहन निगम

दिल्ली रूट पर बसों की उपलब्धता बनाए रखने के सीएम धामी के निर्देश के बाद परिवहन निगम अलर्ट मोड में काम कर रहा है। परिवहन निगम अब बसों का फेरा बढ़ाने के साथ ही नई खरीदी गई बसों का संचालन करते हुए यात्रियों को हर तरह की सेवाएं देने का प्रयास कर रहा है।

यह भी पढ़ें -  Uttarkashi Cloudburst: उत्तरकाशी में बादल फटने पर टूट गईं Urvashi Rautela, मदद के लिए बढ़ाया हाथ

अपर सचिव परिवहन, नरेंद्र कुमार जोशी ने बताया कि उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बीएस-3 एव बीएस-4 बसों के नई दिल्ली में प्रवेश के रोक के दृष्टिगत उत्तराखण्ड परिवहन निगम ने मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में कई कदम उठाए हैं। वर्तमान में उत्तराखण्ड परिवहन निगम के पास 185 सीएनजी बसें उपलब्ध हैं, जिन्हें दिल्ली मार्ग पर संचालित किया जा रहा है।

यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों की संख्या बढ़ाने के निर्देश

साथ ही बीएस 6 मॉडल की 12 वोल्वो बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। इसके साथ ही रिशिड्यूलिंग के जरिए दिल्ली मार्ग पर संचालित किया जा रहा है। इसके अलावा निगम द्वारा हाल में खरीदी गई बीएस-6 माडल की 130 डीजल बसों को भी प्रदेश के विभिन्न स्टेशनों से दिल्ली मार्ग पर संचालित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  गोली लगे व्यक्ति को अस्पताल छोड़ भागे दोस्त, 17 साल के युवक की मौत

अपर सचिव परिवहन ने बताया कि वर्तमान में लीन सीजन के कारण यात्रियों की उपलब्धता 50 प्रतिशत के लगभग ही चल रही है। फिर भी अगर किसी स्टेशन विशेष पर दिल्ली के यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो तत्काल अतिरिक्त बसें संचालित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

सभी अधिकारियों को रका गया है अलर्ट मोड पर

उन्होंने बताया कि जो बसें दिल्ली में प्रवेश नहीं कर पा रही हैं। उनको यात्रियों की आवश्यकता के अनुसार मोहननगर व कौशाम्बी (उत्तर प्रदेश) तक दिल्ली बॉर्डर पर पहुंचाया जा रहा है। बॉर्डर से दिल्ली के अंदर यात्रियों को ले जाने के लिए डीटीसी की बसों के प्रयोग के लिए भी दिल्ली सड़क परिवहन से समन्वय बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  तिरुपति बाला जी मंदिर के प्रसाद में मिलावट का मामला:हरिद्वार की घी बनाने वाली कंपनी में पड़ा छापा

इसके साथ ही उत्तराखण्ड के सभी डिपोज और सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। उत्तराखण्ड परिवहन निगम का प्रयास है कि एक भी यात्री को उत्तराखण्ड से दिल्ली आवागमन में कोई भी कठिनाई न हो। यात्रियों के आवागमन की स्थिति पूर्णतया सामान्य है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999