सेराघाट में सिलिंडर से लदा ट्रक नदी में गिरा, हादसे में ड्राइवर-कंडक्टर की मौत

खबर शेयर करें -



सेराघाट क्षेत्र में सिलिंडर से लदा एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया। ट्रक अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया। इस हादसे में ड्राइवर-कंडक्टर की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृत ड्राइवर की तो शिवाख्त हो गई है लेकिन मृत कंडक्टर की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है।

अल्मोड़ा जिले के सेराघाट में एक सिलिंडर से लदा ट्रक नदी में गिर गया। इस हादसे में दो की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर शाम एलपीजी सिलिंडर लेकर जा रहा ट्रक (ट्रक संख्या- यूके 04 सीबी-3110) हादसे का शिकार हो गया। ट्रक हल्द्वानी से बेरीनाग की ओर जा रहा था। अल्मोड़-सेराघाट रोड में मंगलता से आगे टानी के पास अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर जैगन नदी में गिर गया।

यह भी पढ़ें -  यहां प्रेमी के प्यार में अंधी हुई पत्नी, पति की इस कदर से कर दी मौत ,पुलिस देखकर रह गई सन्न

हादसे में ड्राइवर-कंडक्टर की दर्दनाक मौत
हादसे के कारण ट्रक में लदे सभी सिलिंडर खाई और नदी में बिखर गए। लोगों ने जब इन्हें देखा तो ग्राम प्रहरी को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद ग्राम प्रहरी की सूचना पर धौलछीना थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने खाई में खोजबीन शुरू की ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर अचेत अवस्था में पड़े हुए मिले। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -  छात्र संघ चुनाव…..विश्वविद्यालय और उच्च शिक्षा विभाग में तकरार, एक्शन में सीएम धामी

कंडक्टर की अब तक नहीं हो पाई पहचान
बताया जा रहा है कि हादसे में मारे गए ट्रक चालक की पहचान हरीश चंद्र बिष्ट पुत्र परी सिंह निवासी कपकोट बागेश्वर के रूप में हुई है। लेकिन अब तक कंडक्टर की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस कंडक्टर की पहचान करने जुट गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  लोक भवन नैनीताल में आयोजित ‘एक शाम सैनिकों के नाम’ कार्यक्रम में सैनिकों और पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999