उत्तराखंड: अलकनंदा नदी में डूबने से दो छात्रों की मौत, एक छात्र सकुशल बचा

खबर शेयर करें -

श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड के श्रीनगर में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसमें गढ़वाल विश्वविद्यालय के दो छात्रों की मौत हो गई। दोनों छात्र अलकनंदा नदी में डूब गए। वहीं, एक अन्य बीफार्मा छात्र को सकुशल बचा लिया गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, ये छात्र बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर गांव के निवासी थे और गढ़वाल विश्वविद्यालय में बीटेक प्रथम सेमेस्टर के छात्र थे। घटना की सूचना मिलते ही बचाव कार्य शुरू किया गया, जिसके तहत एक छात्र को बचा लिया गया, जबकि दो छात्र नदी में डूबने से जान गंवा बैठे।

यह भी पढ़ें -  पिंजरे में कैद गुलदार को जिंदा फूंकने के आरोपियों को अदालत ने सुनाई इतने वर्ष के कारावास की सजा

स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने शवों को बाहर निकालने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999