कार में बैठाकर जंगल ले गए, दो युवकों को बनाया बंधक; चार आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

 

लालकुआं। लालकुआं क्षेत्र में दो युवकों को कार में बैठाकर जंगल ले जाने, बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिकायत के बाद हरकत में आई लालकुआं पुलिस ने मामले में नामजद चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई निसान मैग्नाइट कार भी बरामद कर कब्जे में ले ली है।


पुलिस के मुताबिक, 15 अगस्त 2026 को दीपक सिंह बिष्ट निवासी बकुलिया, किशनपुर सकुलिया, मोटाहल्दू ने थाना लालकुआं में तहरीर दी थी। आरोप है कि कुछ लोगों ने दीपक सिंह बिष्ट और उसके साथी अनिरुद्ध बिष्ट निवासी बकुलिया, मोतीनगर को कार में बैठाया और जंगल की ओर ले गए। वहां दोनों को कथित तौर पर बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी – अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी , अवैध कब्जे ध्वस्त


मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पुलिस अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, सीओ लालकुआं विमल प्रसाद और प्रभारी निरीक्षक लालकुआं बृजमोहन राणा के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने आरोपितों की तलाश शुरू की।


19 अगस्त को चार आरोपित गिरफ्तार

लगातार दबिश और जांच के बाद पुलिस ने 19 अगस्त को मामले में नामजद चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बलवंत सिंह बिष्ट उर्फ गुड्डू, कमल सिंह बिष्ट उर्फ सोमी, दीपक जोशी और मोहित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपित लालकुआं क्षेत्र के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें -  देर रात अवैध कैसिनो में पुलिस ने की छापेमारी, 27 नामी लोगों के साथ पांच युवतियों को किया गिरफ्तार


पूछताछ के बाद पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की निसान मैग्नाइट कार संख्या UK04AK-1293 को भी कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि इसी वाहन से दोनों युवकों को ले जाने का आरोप है।


पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की विवेचना जारी है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम? यहां पढ़ें IMD का पूर्वानुमान


गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी, कांस्टेबल गणेश गिरी और कांस्टेबल गुरमेज सिंह शामिल रहे।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999