उपनल कर्मचारियों का सचिवालय कूच, पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका, हुई तीखी नोंक झोंक

खबर शेयर करें -

उपनल कर्मचारियों का सचिवालय कूच, पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका, हुई तीखी नोंक झोंक

प्रदेश के उपनल कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सचिवालय कूच किया. इस दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर सचिवालय से पहले ही रोक दिया.

उपनल कर्मचारियों का सचिवालय कूच

बता दें सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी उपनल कर्मचारियों का नियमितीकरण नहीं हुआ है. नियमितीकरण न होने के कारण प्रदेशभर के उपनल कर्मचारियों ने सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया. सचिवालय कूच के लिए निकले सैकड़ों उपनलकर्मियों को पुलिस ने सचिवालय से पहले सुभाष रोड पर ही रोक दिया. इस दौरान उपनलकर्मियों की पुलिस से झड़प भी हुई. जिसके बाद प्रदर्शनकारी सुभाष रोड पर ही धरने पर बैठ गए.

यह भी पढ़ें -  नाई ने की युवती की अश्लील तस्वीरें वायरल, ये है मामला

लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे उपनलकर्मी

बता दें अपनी मांगों को लेकर राज्य के उपनल कर्मचारी लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं. इसके साथ कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार का ऐलानभी किया है. उनका कहना है कि अगर सरकार उनकी मांगें नहीं मानती है तो संगठन से जुड़े 22 हजार कर्मचारी आज से ही हड़ताल पर चले जाएंगे. राज्य निगम कर्मचारी महासंघ और हाईड्रो इलेक्टि्रक इंपलाइज यूनियन ने भी कर्मचारियों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया है

यह भी पढ़ें -  प्रदेश के मा0 कृषि एवं कृषक कल्याण, उद्यान, ग्राम्य विकास विभाग एवं जनपद प्रभारी मंत्री श्री गणेश जोशी ने उदयराज हिन्दू इण्टर कालेज में आयोजित सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत ग्राम गौरव सम्मान समारोह का दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारम्भ
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999