उत्तराखंड : एक माह बाद होनी थी शादी! बरेली की युवती ने नस काटकर लगा ली फांसी

खबर शेयर करें -


रुद्रपुर न्यूज़ :- यह घटना ट्रांजिट कैंप के कृष्णा कॉलोनी में एक युवती ने हाथ की नस काट कर फांसी लगा ली।

ग्राम टाडा दयानतपुर बरेली उत्तर प्रदेश निवासी कालीचरण गंगवार की 22 वर्षीय पुत्री प्रीति गंगवार 8 वर्ष से रुद्रपुर में रहकर सिडकुल में एक कंपनी में जॉब करती थी। मंगलवार की रात को उसने अपने कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या की। उसके हाथ की नस भी काटी थी। पिता कालीचरण ने बताया कि प्रीति के साथ यह उसकी मां मंजू वह भाई राजू भी रहते थे। होली पर सब गांव चले आए थे तब से वह अकेली थी। प्रीति का भाई आता जाता रहता था।

यह भी पढ़ें -  चुनाव आयोग ने हटाए झारखंड के DGP, अब मिली IPS अजय सिंह को जिम्मेदारी, जानें इनके बारे में


कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि युवती के कमरे से मोबाइल मिला है। जिसमें प्रीति ने वीडियो बनाई है। उसने उसे वीडियो में कहा कि मौत के जिम्मेदार वह स्वयं है और किसी को भी परेशान ना किया जाए।

प्रीति के पड़ोसियों ने बताया कि उसके अगले माह शादी होने वाली थी। बताया जा रहा है कि कंपनी के ही किसी लड़के ने उसका प्रेम विवाह होना था। चर्चा है कि प्रीति जिस कंपनी में काम करती थी, वहीं का एक युवक उसे बाइक से लेने और छोड़ने आता था। इधर 5-6 दिनों से वह भी नहीं दिखा। पड़ोसियों से पता चला कि वह काफीव्यस्त रहती थी। कभी कभार बात भी करती थी लेकिन पिछले कुछ दिनों से शांत थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने किया बेस अस्पताल का निरीक्षण जताई नाराजगी दिए मॉनिटरिंग के निर्देश
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999