उत्तराखंड -यहां बेकाबू होकर खाई में जा गिरी कार, 6 घायल

खबर शेयर करें -

देहरादून। गुरुवार सुबह के समय मसूरी देहरादून रोड भट्टा गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। कार में तीन युवक और तीन युवतियां सवार थीं।
ये लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस फायर सर्विस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची।
रेस्क्यू टीम ने खाई में गिरे छह लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से देहरादून के दून अस्पताल भेजा गया।
मसूरी पुलिस के एसआई राजकुमार बरमोला ने बताया कि, देहरादून से सुबह करीब 5.30 बजे के समय कार से तीन युवक और तीन युवतियां मसूरी की ओर आ रहे थे।
भट्टा गांव के पास मोड़ पर इनकी कार अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित कार सड़क किनारे पैराफिट को तोड़ते हुए गहरी खाई में जा गिरी।
कार में सवार भवानी सिंह पुत्र राम सिंह निवासी नरेंद्र नगर उत्तराखंड, दिलीप सिंह, गिरीश सिंह, मोना पुत्री कविराज, सपना, मीना निवासी नेपाल हैं ये लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
एसआई ने कहा कि सभी घायलों को रेस्क्यू करके 108 एंबुलेंस से देहरादून दून अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना की जांच की जा रही है। वहीं दुर्घटना की सूचना घायलों के परिजनों को भी दे दी गई है।
मसूरी फायर स्टेशन इंचार्ज धीरज तड़ियाल ने बताया कि, दुर्घटना की सूचना मिलते ही वह फायर सर्विस के जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस, स्थानीय लोगों और 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों की मदद से खाई में गिरे छह घायलों को खाई से निकाला गया।
उन्होंने बताया कि सड़क काफी चौड़ी है, परन्तु कार तेज गति में रही होगी। इसी कारण कार चालक मोड़ पर वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। उन्होंने बताया कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  गांव में पूर्ण शराबबंदी: महिलाओं ने लगाया गांव में शराब पीकर न आने का बोर्ड

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999