उत्तराखंड पुलिस और तस्करों के बीच मुठभेड़, कांस्टेबल सहित 3 को लगी गोली

खबर शेयर करें -

देहरादून, थाना क्लेमेंटाउन क्षेत्र में नाकाबन्दी के दौरान बदमाश और पुलिस के साथ मुठभेड़।गोकशी/ पशु तस्कर कुख्यात 11 साल से वांटेड बदमाश व उसके गिरोह के साथ हुई पुलिस मुठभेड़। बदमाश और कांस्टेबल को लगी गोली।

उत्तराखंड पुलिस को मुठभेड़ के दौरान एक बड़ी कामयाबी मिली है। थाना क्लेमेंटाउन क्षेत्र में नाकाबन्दी के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। गोकशी/पशु तस्कर कुख्यात 11 साल से वांटेड बदमाश और उसके गिरोह के साथ पुलिस के बीच फायरिंग हुई। मुठभेड़ में कांस्टेबल प्रदीप के पैर में एक गोली लगी। जवाबी फायरिंग में सहारनपुर के कुख्यात बदमाश फैजान उर्फ फिल्टर के पैर में दो गोली लगी और बदमाश एहसान के एक गोली लगी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। स्कॉर्पियो वाहन भी बरामद किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से, पिस्टल, तमंचा बरामद किया है है। अभियुक्त फैजान उर्फ फिल्टर निवासी फतेहपुर सहारनपुर 5000 का इनामी बदमाश था। जिस पर 15 से भी ज्यादा मुकदमे थे। अभियुक्त पर दो वर्ष पूर्व में भी सहारनपुर पुलिस पर फायरिंग करने का मामला दर्ज है। फैजान वर्ष 2012 से वांटेड चल रहा था।
वहीं दूसरी तरफ अभियुक्त शमीम पर 12 मुकदमे हैं। अभियुक्त एहसान पर चार मुकदमे दर्ज हुए हैं। घटना की जानकारी पर एसएसपी देहरादून द्वारा टीमें गठित कर तत्काल बदमाशों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें -  Video हल्द्वानी- जजी कोर्ट के बाहर मामूली विवाद में युवक को मारी गोली, मची अफरा-तफरी,देखे video

एसएसपी द्वारा घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया गया। घायल कांस्टेबल के स्वास्थ्य की जानकारी ली। घायल पुलिस कांस्टेबल और बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उनका इजाल चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999