उत्तराखंड- सुबह -सुबह स्कूल जा रहे तीन छात्रों को वाहन ने कुचला, एक की मौत, दो गंभीर घायल  

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड - सुबह -सुबह स्कूल जा रहे तीन छात्रों को वाहन ने कुचला, एक की मौत, दो गंभीर घायल 

उत्तराखंड – उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर के आईटीआई कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह स्कूल जा रहे तीन छात्रों की बाइक को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार राजकीय अस्पताल, काशीपुर में चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मुस्कामपुर परमानंदपुर निवासी 16 वर्षीय शिवम पुत्र मनोज अपने साथियों अक्षय और वासु के साथ बाइक से पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, बरखेड़ी (लोहिया पुल क्षेत्र) पढ़ने जा रहा था। शिवम और अक्षय कक्षा 10 के छात्र थे, जबकि वासु कक्षा 11 में पढ़ता है।

यह भी पढ़ें -  ESIC में नौकरी पाने का अच्छा मौका, जल्द करें आवेदन…

परमानंदपुर के पास दभौरा टांडा स्थित हवलदार फार्म के समीप उनकी बाइक को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक चला रहे शिवम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अक्षय और वासु गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल राजकीय अस्पताल, काशीपुर पहुंचाया। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999