खाई में गिर गया वाहन, हेल्पर की मौत, वाहन मालिक घायल

खबर शेयर करें -

श्रीनगर। श्रीनगर से देहरादून जा रहा एक वाहन तोता घाटी में खाई में गिर गया। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि चालक घायल है।
शनिवार रात्रि में करीब साढ़े 12 बजे वाहन श्रीनगर से देहरादून जा रहा था। आपदा न्यूनीकरण विभाग टिहरी के मुताबिक दुर्घटना में वाहन हेल्पर दिनेश चौधरी निवासी विकासनगर देहरादून उम्र 40 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि चालक एवं वाहन मालिक देव सिंह पुत्र मोहन निवासी बादाम वाला विकासनगर देहरादून घायल हैं। जिसे पुलिस व एसडीआरएफ की मदद से खाई से निकलवा कर एम्स हॉस्पिटल ऋषिकेश भिजवाया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  जनपद बागेश्वर में युवा कल्याण, शिक्षा तथा खेल विभाग के संयुक्त तत्वाधान में खेल महाकुम्भ, 2021 का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक चन्दन राम दास एवं जिलाधिकारी विनीत कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999