बेरीपड़ाव में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से चौकीदार की मौत

खबर शेयर करें -

मोटाहल्दू(नैनीताल)। बेरीपड़ाव स्थित अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर के समीप शनिवार को सड़क पार कर रहे 55 वर्षीय व्यक्ति को लालकुआं से हल्द्वानी की ओर जा रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर अचेत हो गया। पुलिस ने 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से उसे डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय हल्द्वानी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान नेपाल निवासी किशन चौधरी (55) के रूप में हुई है। वह लंबे समय से मोटाहल्दू स्थित विनोद स्टोन क्रेशर में चौकीदार के पद पर कार्यरत था और वर्तमान में अपने बेटे के साथ वहीं रह रहा था।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में पत्रकारों का उत्पीड़न: अब मानव अधिकार आयोग पहुंचा मामला ,जल्द हो सकती है बड़ी कार्यवाही।

जानकारी के अनुसार शनिवार को किशन चौधरी बेरीपड़ाव स्थित अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर के समीप सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान लालकुआं की ओर से हल्द्वानी जा रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि किशन गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही अचेत हो गया।

यह भी पढ़ें -  हल्दूचौड़- महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता और कीटनाशक दवा का छिड़काव

हादसे के बाद राहगीरों और प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल कोतवाली लालकुआं पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और घायल को 108 एंबुलेंस से डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय भेजा गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999