
मानसून की उत्तराखंड में लुकाछिपी के बीच भारत मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने एक बार फिर उत्तराखंड के आठ जिलों में शनिवार को तूफान चलने और तेज बारिश होने से गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने आठ जिलों में बिजली चमकने के साथ ही तेज दौर की बारिश और तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है। हवा की स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।
देहरादून में शुक्रवार को सुबह से तगड़ी धूप खिली रही। हालांकि बीच में बादल भी छाए रहे जिससे उमसभरी गर्मी ने बेहाल कर दिया।
देहरादून में 40 डिग्री तक पहुंचा पारा
शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी तापमान में इसी तरह से बढ़ोतरी हो रही है जिसके चलते गर्मी ने लोगों को बेहाल किया हुआ है।
हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश की तेज बौछारों का दौर जारी है जिससे गर्मी से कुछ हद तक राहत भी मिल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल में कहीं-कहीं बिजली चमकने, तूफान चलने और तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में मौसम शुष्क बना रहने के आसार हैं।


