पलभर में ही मातम में बदली शादी की खुशियां, बारात की कार पलटने से दो की मौत, दो घायल

खबर शेयर करें -

कार पलटने से दो की मौत

मंगलौर में शादी की खुशियां पलभर में ही मातम में बदल गई। यहां बारात से वापस लौट रही कार मंगलौर और सालियर के बीच हाईवे पर हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बारात की कार पलटने से दो युवकों की मौत

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में आज टांडा भनेड़ा से पाडली गुर्जर जा रही एक स्विफ्ट कार हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक जैसे ही कार गलौर और सालियर के बीच हाईवे पर पहुंची तो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें -  गुरु पूर्णिमा पर सीएम धामी का संदेश पहुंचा मानेश्वर धाम, स्वामी धर्मराजानन्द पुरी महाराज ने दिया आशीर्वाद

पलभर में ही मातम में बदल गई शादी की खुशियां

हादसे की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे के कारण शादी की खुशियां पलभर में ही मातम में बदल गई। घटना के बाद मंगलौर सी ओ विवेक कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल पर जायज़ा लिया। उन्होंने बताया कि घटना के दौरान दो व्यक्तियों की मौत हो गई और बाकी लोग घायल है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड-यहाँ मैक्स दुर्घटनाग्रस्त दो बच्चो सहित बारह घायल घायलों में 10 महिलाएं शामिल पांच गम्भीर

हादसे के बाद से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। बताया जा रहा है कि हाईवे पर कार अनियंत्रित होने के कारण ही ये हादसा हुआ है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999