महिला ने निभाये वादे के चलते बीमार पति को मारी गोली

खबर शेयर करें -

एक 76 वर्षीय महिला ने अस्पताल में भर्ती अपने मरणासन्न पति को इलाज के दौरान सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। महिला ने पति से प्रोमिस किया था कि अगर उसकी हालत में सुधार नहीं होगा तो महिला उसे जान से मार देगी। यह समझौता दोनों पति और पत्नी के बीच करीब 3 हफ्ते पहले हुआ था। यह खबर न्यूयॉर्क टाइम्स ने प्रकाशित की है। महिला का नाम इलेन गिलेंड है।


जानकारी के अनुसार महिला के पति 77 वर्षीय जेरी गिलेंड था। वह कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार चल रहा था। ऐसे में करीब 3 हफ्ते पहले उसका अपनी पत्नी इलेन गिलेंड से समझौता हुआ था कि अगर उसकी हेल्थ में सुधार न हो तो वह उसे गोली मार दे। दुर्भाग्य से उसके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ। अपने पति से किया वादा इलेन को याद था इसलिए वह एक गन लेकर एडवेंट हेल्थ हॉस्पिटल पहुंच गई। यह हॉस्पिटल डेटोना बीच पर मौजूद है। इलेन हॉस्पिटल के 11 वें फ्लोर पर एक रूम में पहुंची, जहां पर उसका हसबैंड भर्ती था। महिला ने बिना कुछ सोचे अपने पति के सिर पर बंदूक रखी और ट्रिगर दबा दिया। यह जानकारी पुलिस ने दी है। डेटोना बीच के पुलिस चीफ जकारी ई यंग ने कहा, ‘महिला ने प्लान किया था कि वह इसके बाद खुद को भी शूट कर लेगी। लेकिन आखिर में वह ऐसा नहीं कर पाई।’ उन्होंने आगे कहा, ‘यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, इससे हमें दिखाता है कि हममें से कोई भी जीवन की परीक्षाओं और पीड़ाओं से अछूता नहीं है।’ उन्होंने बताया कि जब पुलिस पहुंची तो महिला अपने हाथ से बंदूक नीचे रखने को तैयार नहीं थी। बाद में पुलिस को फ्लैश बैंग डिवाइस का इस्तेमाल करना पड़ा जिसके बाद उनसे गन छुड़ाई जा सकी

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद में शीतलहरी से बचाव हेतु सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने, निःशुल्क कम्बल वितरण तथा रैनबसेरों में व्यवस्थायें सुनिश्चित किये जाने हेतु 5 लाख की धनराशि आवंटित कर दी
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999