उत्तराखंड-उपचुनाव के बीच लिब्बरहेड़ी गांव में भिड़े दो दलों के कार्यकर्ता, लाठी-डंडे चलने से कई घायल

खबर शेयर करें -

रुड़की: हरिद्वार जिले की मंगलौर विधानसभा सीट पर आज उपचुनाव हो रहे हैं. सुबह से मतदान जारी है. इसी बीच मंगलौर के लिब्बरहेड़ी गांव से हिंसक झड़प की खबर आई है. यहां वोट डालने को लेकर आपस में दो दलों के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई.

जानकारी के मुताबिक, लिब्बरहेड़ी गांव के बूथ नंबर 53-54 पर बसपा और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले. इस मारपीट में कई लोग घायल हुए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन भी वहां पहुंचे और घायलों को साथ लेकर अस्पताल के लिए निकले.

यह भी पढ़ें -  देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट में हुवे बड़े फैसले

हिंसा की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा और किसी तरह मामले को शांत किया. सभी घायलों को उपचार के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेजा गया है. लिब्बरहेड़ी में मौजूद सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि दो दलों में मारपीट हुई है, घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है और मौके पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है.

यह भी पढ़ें -  ब्रेकिंग न्यूज़। हल्द्वानी में चौकी इंचार्ज को कुचलने का प्रयास, हाथ हुआ फैक्चर

ऐसा आरोप लगाया जा रहा था कि लिब्बरहेड़ी गांव में कई राउंड फायरिंग की गई. गोली लगने से कई ग्रामीण घायल हुए हैं. लेकिन मंगलौर फायरिंग प्रकरण में जिला प्रशासन हरिद्वार द्वारा पुष्टि की गई है कि मंगलौर उपचुनाव के दौरान मतदेय स्थल पर फायरिंग की सूचना पूर्ण रूप से तथ्यहीन है.

उत्तराखंड कांग्रेस ने इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- शर्मनाक घटना उत्तराखंड भाजपा सरकार में लोकतंत्र के पर्व वोटिंग के दौरान ऐसा माहौल होना भाजपा सरकार की विफलता को दर्शाता है। कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन जी घायलों की मदद कर उनको अस्पताल पहुंचने का कार्य कर रहे है, शासन प्रशासन सो रहा है।

यह भी पढ़ें -  लापरवाही)कार की खिड़की से टक्कर, बाइक सवार युवक सड़क पर गिरा,ट्रक ने कुचला हुई दर्दनाक मौत, सामने आई दिल दहलाने वाले वीडियो-VIDEO

कांग्रेस ने दूसरे पोस्ट में लिखा- अत्यंत दुखद घटना: मंगलौर विधानसभा जब शासन प्रशासन सरकार के दबाव में कार्य करता है तो उसके परिणाम कुछ ऐसे ही आते ही। भले हमारी आंखे नम हो जाए लेकिन हम कांग्रेस के लोग अपनी विधानसभा की जनता के साथ खड़े है उनकी हर संभव मदद करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999