12 साल का बच्चा कुत्ते के काटने से हुआ पागल ,खुद लगा लोगों को काटने ,इलाज के दौरान मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। 12 वर्षीय किशोर को दस दिन पहले एक कुत्ते ने काट लिया। कुत्ते के काटने के नौ दिन बाद वह लोगों को काटने लगा। उसने पहले अपने पिता की अंगुली काट दी और फिर अपने दो छोटे भाइयों को भी काट दिया। रविवार को उसे सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां आधा घंटा चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर तीन संजयनगर रुद्रपुर निवासी गोविंद सरकार मजदूरी करता है। उसके परिवार में उसकी मां, पत्नी और तीन लड़के थे। गोविंद सरकार ने बताया कि उसका बड़ा बेटा विक्की सरकार (12) को दस दिन पहले कुत्ते ने काट लिया। उसके बाद वह लोगों को काटने को दौडऩे लगा। बताया गया कि इस दौरान पहले उसने पहले पिता की अंगुली काट दी। इसके बाद अपने दो छोटे भाइयों को भी काट दिया। लोगों की मदद से उसे पकड़कर वहीं निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रुद्रपुर रिफर कर दिया। उसके बाद उसे उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। वहां उसका इलाज शुरू हुआ, इलाज शुरू होने के आधे घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई। उधर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही हिदायत दी कि वह अपने और अपने परिजनों को रेबीज का इंजेक्शन लगा लें।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में विजिलेंस की टीम की बड़ी कार्रवाई,नगर निगम हल्द्वानी में तैनात रिश्वतखोर जेई को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999