उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, तीन जिलों में आज ऑरेंज चेतावनी -10 अगस्त को चार जिलों में बढ़ेगा खतरा

खबर शेयर करें -

 

-देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और चम्पावत में 10 अगस्त को भारी से बहुत भारी वर्षा की आशंका, प्रशासन चौबीसों घंटे अलर्ट मोड पर

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के चलते अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 9 अगस्त को बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चमोली के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी की है। इन जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर गरज-चमक और अत्यंत तीव्र वर्षा की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 9 अगस्त को देहरादून, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और चम्पावत में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है, जबकि हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। इन क्षेत्रों के लिए पीली चेतावनी जारी की गई है। राज्य के अन्य पर्वतीय जिलों में भी तेज वर्षा, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की संभावना बनी हुई है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी काठगोदाम की सिंचाई नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

10 अगस्त को चार जिलों में ऑरेंज चेतावनी

10 अगस्त को देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और चम्पावत में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ गरज-चमक और अत्यंत तीव्र वर्षा होने की आशंका है। वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंहनगर में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए पीली चेतावनी जारी की गई है।

यह भी पढ़ें -  रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: केंद्र मंत्रालय ने दी ये बड़ी सौगात

जिलों को चौबीसों घंटे अलर्ट रहने के निर्देश

मौसम की गंभीर परिस्थितियों को देखते हुए सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने संबंधित जिलों के अधिकारियों को आवश्यक सावधानियां बरतने और चौबीसों घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।

सभी संबंधित विभागों को पर्याप्त संसाधन और उपकरण तैयार रखने तथा बारिश के कारण सड़क मार्ग अवरुद्ध होने पर तत्काल मार्ग खोलने की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।

अधिकारियों और कर्मचारियों को मौसम की इस अवधि में मोबाइल फोन स्विच ऑफ नहीं करने, आवश्यक सुरक्षा उपकरण साथ रखने तथा किसी भी आपदा की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों और राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में राष्ट्रीय लोकदल का संगठन विस्तार, युद्धवीर दहन् को मिली प्रदेश अध्यक्ष की कमान

पर्यटकों और प्रदेशवासियों से सतर्क रहने की अपील

आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रदेशवासियों और पर्यटकों से मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेने की अपील की है। लोगों से अनावश्यक जोखिम न लेने, संवेदनशील क्षेत्रों में जाने से बचने और मौसम की स्थिति को देखते हुए यात्रा करने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999