Allu Arjun Arrest: अल्लू अर्जुन को हाई कोर्ट से मिली जमानत, कुछ ही समय पहले लोअर कोर्ट ने भेजा था न्यायिक हिरासत में

खबर शेयर करें -

Allu Arjun Arrested

https://imasdk.googleapis.com/js/core/bridge3.679.0_en.html#goog_751127944

साउथ के सुपसस्टार अल्लू अर्जुन को आज पुलिस द्वारा हिरासत में लिया था। जिसके बाद निचली अदालत ने एक्टर को 14 दिनों की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा था। ऐसे में अब एक्टर को (Allu Arjun Arrest) हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। बता दें कि पुष्पा 2 (Pushpa-2 The Rule) के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी। इसी के चलते अभिनेता को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया था।

मुख्य बिंदु

यह भी पढ़ें -  “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत ओखलकांडा में बहुद्देशीय शिविर, 169 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

अल्लू अर्जुन को हाई कोर्ट से मिली जमानत (High Court grants bail to Allu Arjun )याचिका में अल्लू अर्जुन ने कहा येशाहरुख खान का दिया रेफरेंस

अल्लू अर्जुन को हाई कोर्ट से मिली जमानत (High Court grants bail to Allu Arjun )

तेलंगाना हाईकोर्ट में 14 दिनों की ज्यूडिशियल कस्टडी के फैसले को एक्टर ने चुनौती दी थी। जिसके बाद हाईकोर्ट से एक्टर को राहत मिली है। अभिनेता को अंतरिम जमानत दे दी गई।अल्लू को जमानत देते हुए कोर्ट ने कहा, वो एक्टर हैं, सिर्फ इसलिए उनके साथ ऐसा नहीं किया जा सकता।” बता दें कि एक्टर को अदालत ने गिरफ्तारी से चार हफ्ते की छूट दी है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: दो कार की भिड़ंत से लगी आग, एक की मौत, सड़क हादसों के नाम रहा इतवार (वीडियो)

याचिका में अल्लू अर्जुन ने कहा ये

हाईकोर्ट को दी गई याचिका में अल्लू अर्जुन ने कहां कि हैदराबाद में संध्या थिएटर के बाहर मची भगदड़ के लिए वो जिम्मेदार नहीं है। याचिका में ये भी बताया गया कि थिएटर ने पुलिस को एक्टर के आने की सूचना दो दिन पहले ही दे दी थी। साथ ही सिनेमाघर के मैनेजमेंट ने पुलिस से एक्स्ट्रा सिक्योरिटी भी मांगी थी। हालांकि वो पुलिस ने मुहैया नहीं कराई।

यह भी पढ़ें -  संवेदनशील ढुगशिल-खैरोला पहाड़ी पर उचित देख-रेख के साथ 'बलिया नाला नैनीताल' की तर्ज पर भू गर्भिय रिपोर्ट अनुसार तत्काल कार्य हो

शाहरुख खान का दिया रेफरेंस

अल्लू अर्जुन के वकील ने तेलंगाना हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान कहा, “पुलिस के निर्देशों में ऐसा कुछ नहीं था कि एक्टर के आने से किसी की मौत हो सकती है। आमतौर पर एक्टर अपनी फिल्मों के पहले शो में शामिल होते हैं।” बता दें कि वकील ने शाहरुख खान के गुजरात हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के मामलों का उदाहरण दिया।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999