सावधान: देहरादून में डबल हेलमेट नहीं पहनने पर कटेगा गुपचुप तरीके से चालान, कैमरों की रहेगी नजर

खबर शेयर करें -

 

अगर आप भी देहरादून शहर में टू व्हिलर चलाते हैं तो सतर्क हो जाइए क्योंकि अगर आपने डबल हेलमेट के नियम का पालन नहीं किया तो आपका चालान कट जाएगा और आपको पता भी नहीं चलेगा। क्योंकि ये चालान ट्रेफिक पुलिस नहीं बल्कि कैमरे काट रहे हैं। 

डबल हेलमेट नहीं पहनने पर कटेगा गुपचुप तरीके से चालान

दरअसल राजधानी देहरादून में दोपहिया वाहन पर पीछे बैठने वाले के लिए हेलमेट पहनना जरुरी हो गया है। कानूनी रूप से यह नियम सबसे पहले 10 अगस्त 2018 को उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद सख्ती से लागू किया गया था। उस समय पुलिस ने बड़े स्तर पर अभियान चलाकर नियम का पालन कराया, लेकिन समय बीतने के साथ इसकी सख्ती कमजोर पड़ती गई।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में 22 से 26 दिसंबर 2025 तक भव्य विंटर कार्निवाल–2025 का आयोजन

पूर्व में लागू हुआ था डबल हेलमेट

देहरादून शहर में रोजाना बड़ी संख्या में ऐसे दोपहिया वाहन दिखाई देते हैं, जिनमें चालक या पीछे बैठा व्यक्ति हेलमेट नहीं पहनता। लंबे समय तक नियमित निगरानी नहीं होने से लोगों में भी लापरवाही बढ़ी है। हालांकि प्रदेशभर में ऑटोमेटिक कैमरे 37 लगे हुए है। वहीं देहरादून में 8 जगहों पर ये कैमरे लगाए गए हैं

यह भी पढ़ें -  ऊधमसिंहनगर:SSP मणिकांत बेखौफ बदमाशों को कर रहे शांत,रेंजर सहित 4 वनकर्मियों को गोली मारने वाले कुख्यात बदमाश संगत सिंह को एनकाउंटर में पुलिस ने मारी गोली…शातिर अपराधी संगत पर दर्ज है 54 मुकदमे

देहरादून में इन जगहों पर लगे हैं ऑटोमेटिक कैमरे

बता दें आशारोड़ी, डाक पत्थर, मोहकमपुर, भद्रकाली, तिमली के पास, ब्रह्मपुरी,कुठाल गेट ओर सत्य नारायण मंदिर, नेपाली फार्म के पास ये ऑटोमेटिक कैमरे लगे हुए हैं। जो झट लोगों के चालान काट रहे हैं और उन्हें पता तब चलता है जब चालान का मैसेज उनके फोन पर आता है। आरटीओ का कहना है कि लगातार विभाग द्वारा ऐसे वाहनों के खिलाफ चलानी कार्रवाई की जा रही है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999