भवाली-अल्मोड़ा एनएच पर रोडवेज बस पुल की रेलिंग से टकराकर खाई में लटकी, 31 यात्रियों की सांसें अटकींं

खबर शेयर करें -

भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुनस्यारी की तरफ जा रही रोडवेज बस पुल की रेलिंग से टकराकर खाई में लटक गई। इससे बस में सवार चालक परिचालक समेत 31 यात्रियों की सांसें अटक गईं। घटना मंगलवार रात ढाई बजे की है।

यात्रियों को लेकर बस दिल्ली से मुनस्यारी की तरफ जा रही थी। मंगलवार की रात 2.30 बजे बस गरमपानी में दोपाखी पुल के पास रेलिंग से टकराकर खाई की ओर जा लटकी। बस लटकने की सूचना मिलते ही खैरना चौकी पुलिस से कांस्टेबल जगदीश धामी और राजेंद्र सती मौके पर पहंचे। उन्होंने बस में सवार यात्रियों को राहगीरों की मदद से खिड़कियों से बाहर निकाला। परिचालक भूपाल राम ने बताया कि सभी यात्रियों को अन्य वाहनों से आगे के लिए रवाना किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  काठगोदाम-हैड़ाखान मार्ग स्थित स्लिप जोन से उत्सर्जित मलवा को निस्तारित कराने के दिये निर्देश,
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999