थराली में बड़ा हादसा : प्राणमति नदी पर बनी ट्रॉली से नीचे गिरा ग्रामीण, मौके पर ही मौत

खबर शेयर करें -

थराली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां प्राणमति नदी पर बनी ट्रॉली से नीचे गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ग्रामीण नदी को पार करने के लिए ट्रॉली का इस्तेमाल कर रहा था। इसी दौरान उसका पैर उसमें फंस गया और वो नीचे गिर गया।

यह भी पढ़ें -  12वीं में पढ़ने वाली नाबालिग ने बच्ची को दिया जन्म, इलाके में हड़कंप


मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह विनोद सिंह गांव से बाजार जा रहा था। नदी पार करने के लिए उसने ट्राली का इस्तेमाल किया। लेकिन इस दौरान वो हादसे का शिकार हो गया। विनोद का पैर ट्रॉली में फंस गया और वो नीचे गिर गया। आस-पास मौजूद लोग उसे अस्पताल ले गए। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  हल्दूचौड़ की बेटी बनी असिस्टेंट कमिश्नर वित्त, पीसीएस परीक्षा में हासिल की 16वीं रैंक

पिछले साल बह गया था प्राणमति नदी पर बना पुल
बता दें कि प्राणमति नदी पर बना पुल पिछले साल बह गया था। जिसके बाद ग्रामीणों की आवाजही के लिए यहां अस्थाई पुल बनाया गया था। लेकिन एक महीने पहले हुई बारिश में नदी पर बनाया गया अस्थाई पुल भी बह गया। जिसके बाद लोक निर्माण विभाग ने यहां पर ट्रॉली लगाई। दो दिन पहले ही यहां पर ट्रॉली लगाई गई थी। लिस थानाध्यक्ष पंकज कुमार के मुताबिक मृतक का नाम विनोद सिंह है जो कि थराली गांव का ही रहने वाला है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999