बड़ी खबर शासन ने किए आईएएस अधिकारियों के तबादले, दीपक रावत का बड़ा कद,मिली नई यह जिम्मेदारी

खबर शेयर करें -

त्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। शासन ने प्रदेश में कई आईएएस अधिकारियों के तबादले किये है। अल्मोड़ा, पिथौरागढ़़, देहरादून, बागेश्वर समेत कई जिलों के जिलाधिकारी बदले गये है। वहीं आईएएस दीपक रावत को सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है।

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को सचिव सीएम की जिम्मेदारी भी दी गई है। हरिश्चंद्र सेमवाल नए आबकारी आयुक्त होंगे। झरना कमठान को महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा का जिम्मा दिया है। सोनिका के स्थान पर सविन बंसल को देहरादून का डीएम बनाया गया है। धीराज सिंह गर्ब्याल की जगह कर्मेंद्र सिंह को हरिद्वार का डीएम बनाया है। वहीं, पिथौरागढ़ की डीएम रीना जोशी की जगह विनोद गिरी गोस्वामी को जिम्मेदारी सौंपी है। बागेश्वर की डीएम अनुराधा पाल का तबादला अपर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा पद पर किया गया है। उनकी जगह आशीष भटगई को भेजा गया है

यह भी पढ़ें -  षड्यंत्र या फिर चूक?, आखिर कैसे क्रैश हुआ Ajit Pawar का प्लेन? चश्मदीदों की गवाही से दिल्ली तक हलचल

चमोली के डीएम हिमांशु खुराना का तबादला मुख्य कार्याधिकारी पीएमजीएसवाई व सचिव सेवा का अधिकार आयोग के पद पर किया है, उनकी जिम्मेदारी संदीप तिवारी को दी गई है। अल्मोड़ा के डीएम विनीत तोमर का तबादला एमडी प्रबंधन केएमवीएन के पद पर किया है, यहां आलोक कुमार पांडे को भेजा है। कुल 32 अफसरों को इधर से उधर किया गया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड का अजीबोगरीब मामला- पिता की मौत के 42 साल बाद NH का का नोटिस, दुकान को अतिक्रमण बताते हुए मृतक को बना दिया बेटा

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999