बिंदुखत्ता की बेटी डॉ0 मोनी जोशी ने किया क्षेत्र का नाम रोशन

खबर शेयर करें -

लालकुआं न्यूज़- बिन्दुखत्ता के इंद्रानगर 2 निवासी प्रकाश चन्द्र जोशी की पुत्री डॉ मोनी जोशी ने एसोसियेट प्रोफेसर डॉ0 गोविंद सिंह बोरा के निर्देश में शास्त्रीय गायिका विदुषी शांति शर्मा का इंदौर घराने में योगदान पर शोध कार्य पूर्ण किया।

गत 23 दिसंबर को मौखिक परीक्षा संपन्न हुई, ये शोध कार्य संगीत साधक और नवीन संगीत विद्यार्थियो के लिए काफी लाभदायक रहेगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में बारिश का कहर: हुड्डी नदी का जलस्तर बढ़ा, दूसरी ओर फंसे ग्रामीण

डॉ0 मोनी जोशी ने इसका श्रेय अपनी माता विमला जोशी व पिता प्रकाश चन्द्र जोशी, साथ ही अपने शोध निर्देशक डॉ गोविन्द सिंह बोरा को दिया। वर्तमान में डॉ मोनी जोशी एलएसएम स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ में कार्यरत है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999