ब्रेकिंग न्यूज़: नैनी-जागेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसा, मैक्स वाहन खाई में गिरा, तीन लोगों की मौत

खबर शेयर करें -



अल्मोड़ा। नैनी-जागेश्वर क्षेत्र से बुधवार देर रात एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। तारूला बंदी खोल देवता मंदिर के समीप एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत होने की सूचना है।

प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में मैक्स वाहन का चालक और दो महिलाएं शामिल हैं। मृतक महिलाओं में मां-बेटी होने की जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मृतकों में शामिल बेटी कक्षा 9 की छात्रा थी। इस हादसे की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें -  रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: बाइक–कार भिड़ंत में युवक की मौत, दो गंभीर घायल


घटना की सूचना मिलते ही धौलछीना पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों और मृतकों की पहचान सहित अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं।


फिलहाल दुर्घटना कैसे हुई, वाहन में कुल कितने लोग सवार थे और हादसे के पीछे क्या वजह रही, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

यह भी पढ़ें -  होटल के कमरे में युवक-युवती का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

मां-बेटी सहित तीन लोगों की असमय मौत की खबर ने क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। हादसे से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारी और पुलिस की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।


नोट: यह खबर प्रारंभिक सूचनाओं के आधार पर तैयार की गई है। आधिकारिक जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाएगा।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999