सीएम धामी ने ली चारधाम यात्रा को लेकर समीक्षा बैठक, बोले लापरवाही मिलने पर सीधे की जाएगी कार्रवाई

खबर शेयर करें -



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से चारधाम यात्रा की समीक्षा की। बैठक में सीएम धामी ने निर्देश दिए कि सभी विभाग समन्वय से चारधाम यात्रा के सुगम संचालन के लिए जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। कहीं भी लापरवाही मिलने पर सीधे कार्रवाई की जाएगी।


उच्चाधिकारियों को फील्ड में रहने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा की निरंतर मॉनीटरिंग के लिए एसीएस आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में कमेटी गठन के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि यात्रा मार्गों पर शासन के उच्चाधिकारी एवं पुलिस के आईजी स्तर के अधिकारी निरंतर फील्ड में रहें।

यह भी पढ़ें -  अपडेट-यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, 8 गिरफ्तार, सच जानकर रह जाएंगे हैरान

दर्शन व्यवस्था में वरिष्ठ नागरिकों को दी जाए प्राथमिकता
सीएम धामी ने कहा कि यदि श्रद्धालु बिना रजिस्ट्रेशन के धामों में पहुंचते हैं तो इसके लिए अब संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। मंदिरो में सभी श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए एक समान समय मिले। इसके साथ ही रजिस्ट्रेशन एवं दर्शन व्यवस्था में वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता दी जाए।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड विस का सत्र जल्द समाप्त करने पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, करन ने CM को बताया रणछोड़ दास

मानसून को लेकर पूरी की जाए तैयारियां
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैठक में कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान आगामी मानसून सीजन को लेकर भी सभी तैयारियां समय रहते पूरी की जाए। बरसात के दौरान चारधाम यात्रा में होने वाली परेशानियों से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखी जाए। ताकि भविष्य में श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  सरकार ने अदाणी समूह से पूर्व निर्धारित दर 2.83 रूपए के बजाए 8.83 रूपए प्रति यूनिट बिजली खरीदी, ऊर्जा मंत्री ने किया स्वीकार
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999