सड़क हादसे में घायल कमांडो की मौत, पत्नी की हालत गम्भीर

खबर शेयर करें -

बनबसा आर्मी कैंट के पास हरियाणा रोडवेज बस की टक्कर से घायल हुए आर्मी के कमांडो नवीन सिंह बिष्ट का आज निधन हो गया है। इस दुःख की खबर से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

बनबसा आर्मी कैंट के पास सितारगंज-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर 30 जुलाई को हरियाणा रोडवेज बस की टक्कर में आर्मी कमांडो नवीन सिंह बिष्ट (36) घायल हो गए थे। दरअसल, नवीन सिंह बिष्ट और उनकी पत्नी आर्मी कैंटीन में सामान लेने जा रहे थे और अचानक बस की चपेट में आ गए, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद से नवीन सिंह बिष्ट का लखनऊ के मिलिट्री अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने 15 अगस्त की सुबह 6 बजे अंतिम सांस ली।

यह भी पढ़ें -  ज्वेलर्स के साथ लूट कांड में पुलिस ने एक बदमाश को किया ढेर


पत्नी अभी भी गंभीर रूप से घायल
उनके निधन की खबर मिलते ही टनकपुर क्षेत्र और उनके पैतृक गांव दुधौरी में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक कमांडो की पत्नी ज्योति सिंह अभी भी बरेली अस्पताल में अचेत अवस्था में हैं। दुधौरी के पूर्व ग्राम प्रधान से मिली जानकारी के अनुसार मृतक नवीन सिंह बिष्ट का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार शाम तक गाँव पहुंचने की उम्मीद है। उनका अंतिम संस्कार 16 अगस्त को किया जाएगा

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999