Dehradun road accident: मृतकों की संख्या बढ़ी, सीएम धामी ने जताया हादसे पर दुख

खबर शेयर करें -

 

dehradun-road-accident-4-dead-cm-dhami-expressed-grief

विकासनगर के मीनस मार्ग पर क़वानु के पास हुए हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ गई है। बता दें हिमाचल रोडवेज की बस मंगलवार सुबह अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी। हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है। जबकि दर्जनों यात्री घायल हैं।

Dehradun road accident में बढ़ी मृतकों की संख्या

बता दें बस हिमाचल रोडवेज की थी। जो नेरवा से पौंटा की ओर जा रही थी। इस दौरान विकासनगर के कुवाणु-मीनस मोटर मार्ग पर अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा होते देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। आनन-फानन में ग्रामीणों ने एसडीआरएफ की टीम में साथ मिलकर घायलों का रेस्क्यू किया

यह भी पढ़ें -  उपलब्धि : मैक्स अस्पताल ने 11 महीनों में पूरी की 100 से अधिक सफल रोबोटिक सर्जरी

12 यात्रियों की हालत गंभीर

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में 35–36 यात्री सवार थे, जिनमें से अब तक 4 यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 11–12 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जबकि अन्य को हल्की चोटें आई हैं। घायलों को विकासनगर अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया है।

ओवरटेक बना हादसे की वजह

हादसे वाली जगह राजस्व क्षेत्र में स्थित है, जहां SDRF और पुलिस फोर्स मिलकर राहत और बचाव अभियान चला रही। बस सवार व्यक्तियों से जानकारी करने पर प्रथम दृष्टया एक छोटे वाहन द्वारा बस को ओवरटेक करने के दौरान बस के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होना ज्ञात हुआ है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें -  World Environment Day : पर्यावरण के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वालों को सीएम ने किया सम्मानित

मृतकों की पहचान

  • यास्मीन बेगम (46) पत्नी नेक मोहम्मद क्यारला नेरवा (हिमाचल)
  • रिचा (30) पत्नी बिरेंद्र नेरवा (हिमाचल)
  • धन बहादुर, ग्राम क्यारला नेरवा (हिमाचल)
  • दिनेश कुमार (54) पुत्र मोहन सिंह चोपाल, शिमला (बस चालक)

सीएम धामी ने जताया हादसे पर दुख

हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दुख जताया है। सीएम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा “क्वानू-मीनस मोटर मार्ग, कालसी क्षेत्र (देहरादून) में हिमाचल परिवहन निगम की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है।दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही जिलाधिकारी से दूरभाष पर बात कर आवश्यक निर्देश दिए। जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कराया गया है। नजदीकी सभी चिकित्सा केंद्रों को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है। आवश्यकता पड़ने पर किसी भी गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया जाएगा। ईश्वर से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  लालकुआं पहुंचे विशालकाय भालू का देर रात वन विभाग ने बमुश्किल किया रेस्क्यू, देखें रेस्क्यू वीडियो और डिटेल…..
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999