खाई में गिरा ट्रक, हादसे में चालक की मौत, सितारगंज से जा रहा था श्रीनगर

खबर शेयर करें -

श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल जा रहा एक ट्रक देवप्रयाग के पास गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

सितारगंज से श्रीनगर जा रहा था ट्रक
मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक सितारगंज से गल्ला गोदाम श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल चावल लेकर जा रहा था। लेकिन एनएचपीसी मोड देवप्रयाग के पास ट्रक दुर्घटना का शिकार हो गया और हादसे में चालक की मौत हो गई। घटना की जानकारी एसडीआरएफ की टीम को सोमवार सुबह मिली।

यह भी पढ़ें -  भट्ट ने की निंदा, मारपीट प्रकरण में विधायक उमेश शर्मा काऊ से जवाब तलब करेगी BJP

पीलीभीत उत्तर प्रदेश का रहने वाला है चालक
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। चालक की पहचान जगजीत सिंह (37) निवासी हरदासपुर पीलीभीत उत्तर प्रदेश के रूप में हुआ है। एसडीआरएफ ने घटना की जानकारी चालक के परिजनों को दे दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  भाजपा की एक महिला नेता को शादीशुदा प्रेमी के साथ गार्डन में रोमांस करते हुए रंगे हाथों पकड़ा
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999