डीएम नैनीताल अचानक पहुंच गए हल्द्वानी तहसील, मचा हड़कंप,

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल आज दोपहर को अचानक हल्द्वानी तहसील में पहुंच गए और उन्होंने छापेमारी कर दी, जिलाधिकारी के अचानक छापेमारी से तहसील कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। छापेमारी की सूचना मिलते ही तहसील परिसर में कार्यरत कई अराइजनवीस मौके से फरार हो गए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने तहसील के कई कक्ष का निरीक्षण किया और जनहित से जुड़े कार्यों की प्रगति एवं लंबित मामलों की समीक्षा की। इस दौरान कई आवश्यक कार्य लंबित पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। डीएम ललित मोहन रयाल ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सभी जनहित के कार्यों का समय रहते हुए और पारदर्शी तरीके से करे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम जनता को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े और तहसील में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के कार्य का निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान तहसील प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में पूरे समय हलचल का माहौल बना रहा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  अल्मोड़ा शहरी नगर निगम क्षेत्र में दो जंगली जानवर घुरड़ आबादी क्षेत्र में घूमने से वन्य जीव को खतरा,देखे video
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999