बड़ा हादसा, खाई में गिरने से माचिस की डिब्बी की तरह पिचकी गाड़ी, झाड़ियों में शव

खबर शेयर करें -

 

dehradun-chakrata-car-accident-jagmohan-death-news

देहरादून में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इसमें कार सवार युवक की मौत हो गई। युवक का शव झाड़ियों में फंसा मिला। हादसा में गाड़ी माचिस की डिब्बी की तरह पिचक गई। 

देहरादून में गहरी खाई में गिरी कार

दरअसल ये पूरा हादसा चकराता में दुनुवा-मलेथा मोटर मार्ग पर दुनुवा गांव से कुछ दूरी पर हुआ। हादसे वाली कार में केवल चालक की सवार था। मृतक की पहचान 24 साल के जगमोहन के रूप में हुई है। इस हादसे के बाद राहगीर मदद के लिए पहुंचे। जगमोहन गंभीर हालत में नीचे पड़ा हुआ था। इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -  क्या सस्ता, क्या महंगा? Budget 2026-27 में आम लोगों की जेब पर पड़ेगा असर, पॉइंट्स में समझें

दो मासूम बच्चों का पिता था मृतक

बता दें कि मृतक के दो छोटे बच्चे भी हैं। वो गत सुबह करीब 7:00 बजे अपने घर दुनुवा से सहिया की ओर जा रहा था। हादसा इतना भयानक था कि कार माचिस की डिब्बी की तरह पिचक गई।

दुनुवा-मलेथा मोटर मार्ग पर हादसा

हुआ यू कि दुनुवा-मलेथा मोटर मार्ग पर अचानक जगमोहन की कार अनियंत्रित हो गई। कार ऊपर सड़क से फिसलते हुए गहरी खाई में गिरी और नीचे वाली सड़क पर पलट गई। आवाज सुनते ही कई स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें -  SSP देहरादून ने 13 उप निरीक्षकों के किए ट्रांसफर, यहां देखें लिस्ट

ग्रामीणों ने देखा कि जगमोहन गंभीर हालत में झाड़ियों में पड़े हुए थे। बिना समय गंवाए तुरंत ही उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999