भीमताल के वार्ड-3 में एक माह से पेयजल आपूर्ति ठप, दर्जनों परिवार बूंद-बूंद को तरसे, विभागीय उदासीनता पर भारी आक्रोश

खबर शेयर करें -

भीमताल (नैनीताल)। भीमताल नगर के वार्ड संख्या-3 के अंतर्गत नौल, बिजरौली, शाह खोला क्षेत्र में पिछले एक माह से पेयजल संकट गहराया हुआ है। आपदा में क्षतिग्रस्त हुई पेयजल लाइन आज तक ठीक नहीं की गई, जिससे क्षेत्र के दर्जनों परिवार पेयजल से वंचित हैं और भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी ने बताया कि लाइन क्षतिग्रस्त होने की सूचना क्षेत्र के उपभोक्ताओं द्वारा कई बार जल संस्थान के अधिकारियों को दी जा चुकी है, लेकिन विभाग द्वारा आज तक कोई सुध नहीं ली गई। मजबूरन स्थानीय लोगों को दूर-दराज इधर-उधर से पानी ढोना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें -  Badrinath Highway Accident: चारधाम यात्रियों की बस पर गिरा बोल्डर, एक श्रद्धालु की मौत, 2 घायल

इस गंभीर समस्या को लेकर उन्होंने सचिव मा. मुख्यमंत्री उत्तराखंड शासन/आयुक्त कुमाऊँ मण्डल, जिलाधिकारी नैनीताल, एसडीएम नैनीताल, सीडीओ नैनीताल तथा जल संस्थान के महाप्रबंधक, अधिशासी अभियंता नैनीताल एवं सहायक अभियंता भीमताल को ज्ञापन भेजकर तत्काल क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत कर नियमित पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है।

बृजवासी ने कहाँ कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्र की जनता आंदोलन के लिए बाध्य होगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी l🙏

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999