चंपावत -यहां सुबह हुए सड़क हादसे में चालक की मौत

खबर शेयर करें -


चम्पावत। शनिवार की सुबह आज टनकपुर-चम्पावत एनएच पर स्वाला के समीप एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल है।
आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार 22 जून की सुबह करीब साढ़े छह बजे पिकअप संख्या यूके06सीडी/9253 स्वाला के समीप लगभग सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि वाहन नानकमत्ता से लोहाघाट जा रहा था। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जिसकी पहचान दानिश पुत्र मोहम्मद नबीश अहमद उम्र लगभग 24 वर्ष निवासी न्यूरिया जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है। अमोड़ी के निजी क्लीनिक में प्राथमिक उपचार कराने के बाद उसे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय भेजा गया है। घायल का नाम वसीम पुत्र मोहम्मद सलीम उम्र लगभग 28 वर्ष निवासी न्यूरिया जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश है। बताया जा रहा है कि पिकअप में मुर्गियां लाई जा रही थीं। मालूम हो कि इससे पहले भी मुर्गियां ला रही जीप हादसे का शिकार हो चुकी हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी -जनपद में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति की कोई कमी नही है, गैस एवं ऑयल का स्टॉक पर्याप्त है। जिलाधिकारी
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999