खनन सामग्री से लदे डंपर ने साईकल सवार युवक को कुचला, दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

पिरान कलियर रहमतपुर रोड पर एक तेज गति डंपर ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार काफी कोशिश के बाद भी मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर डम्पर को अपने कब्जे में ले लिया है।

वही हादसे के बाद लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रहमतपुर रोड पर पेट्रोल पंप के पास निर्माणधीन पुलिया के पास एक साइकिल सवार युवक खनन सामग्री से लदे डंपर की चपेट में आ गया।

यह भी पढ़ें -  नशामुक्ति केंद्र में फिर गई एक युवक की जान, इलाके में मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

जिससे साईकिल सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीरों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई, सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल हॉस्पिटल पहुँचवाया। पुलिस मृतक युवक की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता के ग्रामीण को खोजने जंगल में भटक रही है पीएसी की दो प्लाटून, पंतनगर पुलिस व एसओजी की टीम भी छान रही जंगल की खाक, ग्रामीण का सुराग नही
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999