Global Investors Summit : विभिन्न सेक्टर्स में इच्छुक उद्योगपतियों के साथ चल रहे सेशन, चार लाख करोड़ के MOU साइन

खबर शेयर करें -

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभिन्न सेक्टर्स में इच्छुक उद्योगपतियों के साथ एफआरआई में सेशनचल रहे हैं।

विभिन्न सेक्टर्स में इच्छुक उद्योगपतियों के साथ चल रहे सेशन
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के तहत एफआरआई में विभिन्न सेक्टर्स में इच्छुक उद्योगपतियों के साथ सेशन चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि ये दशक उत्तराखंड का दशक है जिसने और हिम्मत दी है।

यह भी पढ़ें -  भूसे से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर कार पर पलटा, कार सवार की मौत

भारत सरकार करने जा रही है उत्तराखंड की मदद
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि पीएम मोदी का ये कथन कि ये दशक उत्तराखंड का है ये संदेश था की भारत सरकार उत्तराखंड को मदद करने जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इन्वेस्टमेंट के लिए इन्वेस्टर्स के मन में विश्वास को बढ़ाया है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मंडी परिषद और डब्बू के खिलाफ प्रदर्शन, 15 दिन में मांगे पूरी करने का अल्टीमेट,देखे वीडियो

हर्बल फार्मिंग और एरोमेटिक सेक्टर में इन्वेस्टर्स में उत्साह
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि टीआरआई (TRI) के साथ एक हजार करोड़ का एमओयू किया गया है। जबकि हर्बल फार्मिंग और एरोमेटिक सेक्टर को लेकर इन्वेस्टर्स में उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि सेशन के बाद 80 लोगों ने विजिटिंग कार्ड्स दिए हैं। इस से ये पता चलता है की वो हमसे जुड़ना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें -  सेलाकुई फैक्ट्री विवाद: पुलिस पर पथराव के बाद 10 आरोपी अरेस्ट, श्रमिकों को भड़काने का आरोप

चार लाख करोड़ के MOU साइन
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि हम इंडस्ट्रियल फ्रेंडली पॉलिसी के साथ आगे बढ़ेंगे। प्लांटेशन में फंडिंग करके कार्बन ट्रेनिंग को आगे बढ़ा सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताा कि चार लाख करोड़ के एमओयू हो चुके हैं। वहीं 44 हजार करोड़ की ग्राउंडिग की जा चुकी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999