खुशखबरी, रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने मानी पीएम मोदी की बात, रूसी सेना में भर्ती भारतीय लौटेंगे अपने वतन

खबर शेयर करें -


यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के बीच रूसी सेना में कई भारतीयों के फंसे होने की खबरें सामने आती रही हैं। वहीं अब रूस दौरे पर गए पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात में इन भारतीयों का मुद्दा उठाया था। अब रूस ने बड़ा फैसला लिया है जिसके तहत रूसी सेना में भर्ती भारतीयों को डिस्चार्ज करके वापस भेज दिया जाएगा, ऐसे में इन भारतीयों और उनके परिजन के लिए खुशखबरी है।

यह भी पढ़ें -  दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या, कांग्रेस ने DM को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी

बताया जा रहा है कि पीएम मोदी ने सबसे पहले मॉस्को में व्लादिमीर पुतिन के सामने यही मुद्दा उठाया था और रूसी सेना में भर्ती भारतीयों को वापस भेजने की मांग की थी जिसके बाद रूस ने भारत की मांग मान ली है और वॉर जोन में फंसे सभी भारतीयों को वापस भेजने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड वन विकास निगम ने गौला, नन्धौर और कोसी नदी में खनन बिक्री की दर की निर्धारित

रूसी सेना में फिलहाल 30 से 40 भारतीय
विदेश मंत्रालय के मुताबिक रूसी सेना में फिलहाल 30 से 40 भारतीय हैं। कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि ये भारतीय वतन वापस लौटना चाहते हैं लेकिन रूसी सेना छोड़कर स्वदेश वापसी इनके लिए मुमकिन नहीं है क्योंकि उन पर बेहद दबाव बनाकर रखा गया है। बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी खतरनाक जंग के चलते दो भारतीयों की मौत हुई थी। इसके बाद भारत ने रूस से वहां की सेना में भर्ती भारतीयों को वापस भेजने की मांग की थी

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999