हल्द्वानी -मामूली बात पर युवक को लाठी डंडों से पीटने की वीडियो आई सामने पड़े खबर

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी शहर में आज के समय में गुंडागर्दी और लड़ाई के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं देखा जाए तो हल्द्वानी के टीपी नगर इलाके में एक मामूली बात पर युवक को लाठी डंडों से पीटने का एक वीडियो सामने आया है जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के टीपी नगर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत देखने को आई है जहां मामूली विवाद पर एक युवक को लाठी डंडों से इतना पीटा की अधमरा हो गया. पूरे घटना की सीसीटीवी वीडियो सामने आई है. घटना की वीडियो सामने आने के बाद भी पिता इंसाफ के लिए पुलिस के अधिकारियों का चक्कर लग रहा है. 6 अगस्त को हुई घटना के बाद से अभी तक इस मामले में पुलिस मामला तक दर्ज नहीं कर पाई है. पीड़ित के पिता ने आरोप लगाया है कि मारपीट करने वाले लोग ऊंची पहुंच रखते हैं और पुलिस उनके दबाव में काम कर रही है जिसके चलते अभी तक मुकदमा नहीं लिखा गया.

रामपुर रोड निवासी शोभाराम असवानी ने पुलिस में ताहिर देते हुए कहा है कि 6 अगस्त को उसका दत्तक पुत्र सागर रावत गाड़ी से रुद्रपुर से आ रहा था इस दौरान गन्ना सेंटर के पास उसके गाड़ी आ रहा था इस दौरान ड्राइवर से सड़क पर किसी बात को लेकर बाइक सवार के बीच विवाद हो गया इस दौरान बाइक सवार ने गाड़ी रोक कर उसके पुत्र सागर रावत के साथ जमकर मारपीट करना शुरू कर दिया यहां तक की दबंगों ने लाठी डंडों से इतना पीटा की वह अधमरा हो गया. यही नहीं उसके पुत्र को जब होश आया तो उन्होंने उसको दौड़ा-दौड़ा कर पीटा जिसका वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है

यह भी पढ़ें -  हलद्वानी- जीएमएफएक्स ग्लोबल लिमिटेड के सीईओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने निर्देश, दीपक रावत ने दिए निर्देश,देखे वीडियो

घटना की तहरीर उसी दिन हल्द्वानी कोतवाली पुलिस को दी लेकिन पुलिस तहरीर लेकर अभी तक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया पिछले 18 दिनों से न्याय के लिए थाना-चौकी और पुलिस के अधिकारियों का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया यहां तक की दबंग अब उल्टा उनको समझौता के लिए धमका रहे हैं

यह भी पढ़ें -  Global Investors Summit : विभिन्न सेक्टर्स में इच्छुक उद्योगपतियों के साथ चल रहे सेशन, चार लाख करोड़ के MOU साइन

पीड़ित का कहना है कि इसका एक पुत्र था जो पहले सड़क हादसे में उसकी मौत हो चुकी है जबकि उसने सागर रावत उनके दत्तक पुत्र है और सागर रावत उनके कारोबार को संभालता है. पीड़ित पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहानी से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है.
इस पूरे मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहानी का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999