यमुनोत्री और गंगोत्री धाम आने वाले तीर्थयात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, दूर होगी समस्या

Ad
खबर शेयर करें -


देहरादून : यमुनोत्री और गंगोत्री धाम आने वाले तीर्थयात्रियों की मदद को प्रशासन ने हेल्पलाइन नम्बर जारी कर दिए हैं। आपदा और पुलिस के हेल्पलाइन नम्बरों पर 24 घंटे दोनों धामों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। कंट्रोल रूम की मॉनिटरिंग भी शीर्ष अफसरों को दी गई है। ताकि तीर्थयात्रियों की हर समस्या का त्वरित निदान हो सके।

यह भी पढ़ें -  अल्मोड़ा-क्वारव राष्ट्रीय राजमार्ग में रात्रि 8 बजे से सुबह 6 बजे तक वाहनों का संचालन पूर्णत प्रतिबन्धित -आदेश जारी…

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने कहा कि यमुनोत्री और गंगोत्री धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन गंभीर है। तीर्थयात्रियों को दोनों धामों की सड़क, मौसम की स्थिति से लेकर अन्य जानकारी सही और समय पर मिले, इसके लिए जिला आपदा परिचालन केंद्र और जिला पुलिस कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नम्बर जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  होली मनाने की बाद गंगा नदी में डूबने से 2 लोगों की मौत

इन नम्बरों पर तीर्थयात्री धामों से जुड़ी कोई भी जानकारी और समस्या का समाधान ले सकते हैं। कंट्रोल रूम में 24 घण्टे तीर्थयात्रियों को समाधान की जानकारी मिलेगी। उन्होंने यात्रा रूट पर तैनात सभी नोडल और विभागीय अफसरों को निर्देश दिए कि किसी भी समस्या का निदान समन्वय बनाकर करें। तीर्थयात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसका ध्यान रखा जाए।

यह भी पढ़ें -  बेरोजगार संग के उत्तराखंड अध्यक्ष बॉबी पवार ने कहा प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह धराशायी

इन हेल्पलाइन नम्बर पर मिलेगी मदद
जिला आपदा कंट्रोल रूम-01374-222722, 222126

टोल फ्री नम्बर-1077

मोबाइल-7500337269

व्हाट्सएप-7310913129

पुलिस कंट्रोल रूम-9411112976, 8868815266

Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999