अल्मोड़ा में दामाद बना हैवान! धारदार हथियार से ससुर की बेरहमी से हत्या, बेटी के साथ फरार

खबर शेयर करें -

शरीर पर मिले 12 से अधिक घाव, हाथ-पैर तोड़े और सिर कुचला; वारदात के बाद पत्नी व बच्चों को कमरे में बंद कर भागे आरोपी

अल्मोड़ा न्यूज़- उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां हरियाणा से आए एक युवक ने अपने ससुर की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी। हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को परिजन हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी दामाद अपनी पत्नी के साथ फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

मृतक की पहचान भनोली तहसील के सेली गांव निवासी 42 वर्षीय चंद्रशेखर पांडेय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चंद्रशेखर पांडेय ने इसी वर्ष अप्रैल माह में अपनी बड़ी बेटी की शादी हरियाणा निवासी धर्मवीर से की थी। शनिवार को बेटी और दामाद अचानक सेली गांव स्थित उनके घर पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें -  भीमताल- यहां बारिश के कारण हो रही परेशानियों को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता बृजवासी ने अधिशासी अधिकारी उदय वीर सिंह के पास ज्ञापन सौप माँग रखी

पुलिस के अनुसार, रविवार को किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद धर्मवीर ने अपने ससुर पर धारदार हथियार ‘पाटल’ से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी ने चंद्रशेखर पांडेय पर एक दर्जन से अधिक वार किए। हमले में उनके हाथ-पैर की हड्डियां टूट गईं और सिर में गंभीर चोटें आईं।

इतना ही नहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दामाद और उसकी पत्नी ने घर में मौजूद मृतक की पत्नी और अन्य बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया और मौके से फरार हो गए। बाद में ग्रामीणों और परिजनों ने उन्हें कमरे से बाहर निकाला और गंभीर रूप से घायल चंद्रशेखर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें -  लंबे समय से रिक्त पद पर फार्मेसी अधिकारी की तैनाती, अब सप्ताह में छह दिन मिलेंगी सेवाएं

सोमवार को हल्द्वानी स्थित पोस्टमार्टम हाउस में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार मृतक के शरीर पर धारदार हथियार के 12 से अधिक गहरे घाव मिले हैं। अत्यधिक हमले के कारण उनके हाथ और पैर की हड्डियां टूट चुकी थीं, जबकि सिर की हड्डी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त थी। अधिक रक्तस्राव और गंभीर चोटों के चलते उनकी मौत हुई।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- भारी बारिश के चलते शहर हुआ जलमग्न,देखे वीडियो

दन्या कोतवाली प्रभारी देनिश नाथ महंत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना को मृतक की बेटी और दामाद द्वारा अंजाम दिया जाना सामने आया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना के बाद से फरार आरोपी धर्मवीर और उसकी पत्नी की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। हरियाणा पुलिस से भी संपर्क किया गया है ताकि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके। इस हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और गांव में शोक का माहौल है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999