अश्लील वीडियो वायरल मामले में मुकदमा दर्ज,इन्वेस्टिगेशन शुरू..

खबर शेयर करें -

उधम सिंह नगर अंतर्गत पंतनगर थाना क्षेत्र में युवती का अश्लील वीडियो वायरल किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पंतनगर थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने अपने एक मित्र पर उसका आप्तिजनक वीडियो बना कर वायरल करने का आरोप लगाया है

पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर आईटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को सौंपी तहरीर में थाना क्षेत्र निवासी युवती ने बताया की अगस्त 2023 में सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी गोविंद सिंह फर्तयाल नाम के एक युवक से दोस्ती हुई थी। इस दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से दोनो की बातचीत भी हुई।

यह भी पढ़ें -  भवाली के जंगल में फंदा लगाकर फंसाया गुलदार, फिर गला रेतकर दी मौत, एक साल बाद खाल व दातों के साथ एसटीएफ ने दो तस्कर दबोचे


पीड़िता के अनुसार अक्तूबर 2023 को आरोपी युवक द्वारा फोन कर उसे मिलने के लिए रुद्रपुर बुलाया गया था। आरोप है कि रुद्रपुर में गोबिंद उसे डरा धमका कर एक होटल में ले गया और धमकी देकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया।

पीड़िता ने बताया कि फरवरी 2024 को भी आरोपी गोबिंद ने दुबारा मिलने और शाररिक संबंध बनाने के लिए कहा, तो पीड़िता ने इंकार कर दिया। मना करने पर आरोपी युवक द्वारा उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। साथ ही आरोपी द्वारा उसके नाम से फर्जी आईडी बना कर उसकी अपत्तिजनक वीडियो उसके रिश्तेदारों और परिवार के लोगो को भेज दी गई।

यह भी पढ़ें -  संकीर्ण मानसिकता के लोग हैं भाजपाई -हरीश रावत


पीड़िता की शिकायत पर पंतनगर पुलिस ने आरोपी गोबिंद सिंह के खिलाफ आईटी एक्ट और आईपीसी की धारा 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी मनोज कुमार ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखंड ने कई पत्रकारों को सौंपी जिले की कमान पूरन रुमाली बने जिला महासचिव
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999