रूद्रपुर में भाजपा नेता ने बीच सड़क पर जड़े दारोगा को थप्पड़, वीडियो वायरल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप इलाके में दरोगा और बीजेपी नेता के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार दोपहर अटरिया रोड की है, जहां पुलिस लाइन में तैनात उप-निरीक्षक हरवीर सिंह किसी काम से पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि वह पिछले दो-तीन दिनों से ड्यूटी से अनुपस्थित थे। इसी दौरान उनकी किसी व्यक्ति से कहासुनी हो गई, जो बढ़ते-बढ़ते बहसबाजी में बदल गई।

यह भी पढ़ें -  ABVP के विजयी प्रत्याशियों ने की सीएम धामी से मुलाकात, CM ने दिया मार्गदर्शन देने का आश्वासन

video link- https://youtu.be/qGSwpC0Z-EA?si=CN8bV2F5MQ07cdq9

दरोगा पर नशे की हालत में मोबाइल छीनने का आरोप लगाया। मामले की जानकारी मिलते ही बीजेपी उत्तरी मंडल के महामंत्री राधेश शर्मा अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां उनकी दरोगा से तीखी बहस हुई, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई। गुस्से में आकर बीजेपी नेता ने दरोगा को थप्पड़ मार दिया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग ने पकड़ी रफ्तार, 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ा भारी जनसैलाब

वीडियो सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने दरोगा हरवीर सिंह को निलंबित कर दिया, जबकि थाना प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने बीजेपी नेता राधेश शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस घटना की इलाके में खूब चर्चा हो रही है, और वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999