Uttarakhand News:3 नवंबर को हाथों में लगती थी मेहंदी,शादी से पहले झांसा देकर बनाया संबंध

खबर शेयर करें -

3 नवंबर को शादी होनी थी लेकिन शादी से पहले युवक ने एक तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया आरोपी ने महिला के गहने भी बिकवा दिए. महिला ने जब शादी का दबाव बनाया तो वह गायब हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देहरादून के रहने वाली एक महिला ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया कि उसका संपर्क अरपान गोयल नाम के युवक से हुआ। दोनों में दोस्ती हुई तो आरोपी पीड़िता से शादी करने की बात कहता। उसके बहकावे में आकार पीड़िता ने अपने पति से तलाक लिया और आरोपी के साथ लिवइन में रहने लगी। इस दौरान लगातार आरोपी पीड़िता संग शारीरिक संबंध बनाता रहा।

यह भी पढ़ें -  दून अस्पताल में चिकित्सकों के साथ मारपीट के बाद प्रशासन सख्त, सुरक्षा कर्मी बढ़ाने की मांग पर फिर विचार शुरू


कहा कि आगामी तीन नंवबर को दोनों को शादी आर्य समाज मंदिर में करनी तय थी। इस बीच आरोपी ने शादी से मना कर दिया आरोप है कि उसने साथ में रहते हुए पीड़िता के दो लाख रुपये के गहने बिकवा दिए। इसके अलावा भी कई हजार रुपये उससे उधार लिए। आरोप है कि निजी पलों की वीडियो बनाकर उसे वायरल कर बदनाम करने की धमकी भी दी। एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि आरोपी अरपाल गोयल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  स्थानीय वाहन स्वामियों और ट्रैवल्स संचालकों ने मतदान के दिन बुकिंग शुरू करने पर जताई नाराजगी


फिलहाल पुलिस पूरे मामले में मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999