कुमाऊं- यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से निकले बाहर लोग

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र में रविवार दोपहर भूकंप के झटकों से धरती कांप उठी। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.1 मैग्निट्यूड मापी गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि कहीं से भी किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, भूकंप का केंद्र धारचूला के ऊंचाई वाले इलाके में पांच किलोमीटर गहराई में स्थित था। भूकंप के झटके दोपहर 3:34 बजे धारचूला से लेकर बंगापानी क्षेत्र तक महसूस किए गए। झटकों के बाद स्थानीय लोग एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए, लेकिन जल्द ही स्थिति सामान्य हो गई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: सहस्रधारा क्षेत्र में बादल फटने से तबाही, मसूरी में मजदूर की मौत

प्रशासन ने तत्काल इलाके का जायजा लिया और लोगों से सतर्क रहने की अपील की। विभाग ने बताया कि भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण कोई क्षति नहीं हुई है, लेकिन फिर भी निगरानी बढ़ा दी गई है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि झटके हल्के जरूर थे, लेकिन कुछ पल के लिए डर का माहौल बन गया था। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की सलाह दी है। साथ ही भूकंप जैसी आपदाओं से निपटने के लिए भूकंपरोधी उपाय अपनाने पर भी जोर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  जिसे रक्षा करनी थी… उसी ने लूट ली आबरू! पेट में दर्द बताकर अस्पताल पहुँची नाबालिग! आठ माह से थी गर्भवती, बच्ची ने जिसे दोषी बताया, जानकर रूह कांप उठेगी
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999