लालकुआं ब्रेकिंग। तहसील से संबंधित फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वालों के खिलाफ जांच शुरू:- तुषार सैनी SDM

खबर शेयर करें -

लालकुआं (नैनीताल)

तहसील लालकुआं से संबंधित फर्जी दस्तावेज (आय, स्थाई, जाति, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र इत्यादि) बनाए जाने का प्रकरण सामने आने के बाद उप जिलाधिकारी तुषार सैनी ने लालकुआं कोतवाली पुलिस को पत्र लिखकर ऐसे लोगों के खिलाफ जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

तुषार सैनी, उप जिलाधिकारी लालकुआं

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें तहसील से संबंधित कुछ लोगों द्वारा फर्जी प्रमाण पत्र बनाए जाने के इनपुट मिले हैं जिस पर उन्होंने कोतवाली को पत्र लिखकर जांच करने को कहा है। उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें -  Rishabh Pant Injury Update: ऋषभ पंत की चोट गंभीर! क्या अब नहीं खेल पाएंगे?, BCCI ने बताया बल्लेबाज का हाल?

फर्जी प्रमाण पत्र को पहचान करने के बारे में उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जो डिजिटल प्रमाण पत्र बन रहे हैं उसमें क्यूआर कोड बना होता है जिसे स्कैन करने पर पता चल जाता है कि वह फर्जी प्रमाण पत्र है या नहीं। यदि जिस व्यक्ति के नाम पर बना प्रमाण पत्र स्कैन करने के बाद उसी के नाम को दर्शाता है तो वह सही है यदि किसी अन्य का नाम दर्शाता है तो ऐसे में प्रमाण पत्र फर्जी माना जाएगा।

यह भी पढ़ें -  देहरादून सहित इन 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बर्फबारी से तापमान गिरने की संभावना

उन्होंने यह भी बताया कि जो लोग तहसील से संबंधित प्रमाण पत्र बनवाते हैं वह तहसील में आकर या फिर लाइसेंस धारी सीएससी सेंटर से ही बनवाएं ताकि फर्जी प्रमाण पत्र बनाए जाने की गुंजाइश न बच सके।

यदि इन लोगों में से कोई फर्जी प्रमाण पत्र बनता है तो उसके विरुद्ध जांच के उपरांत विधिक कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को अपने जन्मदिन पर दिया तोहफा,पढ़े खबर

गौरतलब है कि तहसील लालकुआं में फर्जी प्रमाण पत्र का खेल सामने आने के बाद विभाग से लेकर आम जनमानस भी सतर्क है मगर कुछ भोले भाले लोग फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वालों के चंगुल में फंस जाते हैं तो ऐसे लोगों को पता चलने के बाद स्वयं आकर शिकायत करनी चाहिए ताकि फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999