महेंद्र भट्ट ने किया नामांकन, राज्यसभा जाना तय, कांग्रेस ने दे दिया वॉक ओवर

खबर शेयर करें -



राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नामांकन भर दिया है। नामांकन करने के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी मौजूद रहे। इसके साथ ही भाजपा के प्रदेश प्रभारी भी मौजूद रहे।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में नामांकन करवा दिया है। इस दौरान सीएम धामी समेत भाजपा के कई मंत्री और भाजपा विधायक भी मौजूद रहे। आपको बता दें कि राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का कार्यकाल पूरा होने के कारण ये सीट रिक्त हो गई थी।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर- आरोपी ग्राम प्रधान की अभी तक नहीं हो पाई गिरफ्तारी,लेखपाल संघ ने किया कार्य बहिष्कार का ऐलान

27 फरवरी को होना है चुनाव
बता दें कि अनिल बलूनी का कार्यकाल पूरा होने के कारण रिक्त हुई इस सीट पर 27 फरवरी को चुनाव होना है। 27 फरवरी को शाम चार बजे तक मतदान होगा। जिसके बाद उसी दिन पांच बजे मतगणना भी की जाएगी। इस सीट पर महेंद्र भट्ट की जीत तय मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें -  माही सैनी-मिस कुमाऊँ व ममता बिष्ट-मिसेज कुमाऊँ, दिव्यांशी गुसाईं-वॉइस ऑफ उत्तराखंड, आलिया चौहान-लिटिल चैम्प, निधि मिश्रा-सुपर मॉम, इशिका माहेश्वरी-सुपर लिटिल मॉडल बने।

महेंद्र भट्ट का राज्यसभा जाना तय
भाजपा की ओर से उम्मीदवार महेंद्र भट्ट ने तो राज्यसभा के लिए नामांकन करवा लिया है। लेकिन अब तक कांग्रेस की ओर से ना तो उम्मीदवार की घोषणा की गई और ना ही किसी ने नामांकन भरा। जबकि आज नामांकन के लिए आखिरी दिन है। जिसके बाद माना जा रहा है कि कांग्रेस ने वॉक ओवर दे दिया है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999