उत्तराखंड में मौसम विभाग ने जारी किया बारिश अर्लट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भीषण गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। देहरादून सहित मैदानी इलाकों में पारा 43 डिग्री के पार पहुंच गया है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र ने आज राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम बदलने के साथ ही झोंकेदार हवाओं संग हल्की से मध्यम बारिश/ तीव्र बौछार को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है वहीं मैदानी इलाकों में कहीं झोंकेदार हवाओं से राहत तो कहीं गर्म हवाएं चलने से हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज 1 जून शनिवार को राज्य में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। विज्ञान केंद्र ने राज्य के उत्तरकाशी ,चमोली ,रुद्रप्रयाग ,देहरादून, टिहरी ,पौड़ी ,अल्मोड़ा ,पिथौरागढ़ ,नैनीताल ,बागेश्वर ,चंपावत जिले में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है वहीं उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले में भी कुछ स्थानों में हल्की बारिश और झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र ने मैदानी इलाकों में कहीं कहीं तापमान 42 डिग्री के आसपास रहने से हीट वेव की की चेतावनी भी जारी की है।

पिछले 157 साल की गर्मी का टूटा रिकॉर्ड
शुक्रवार को देहरादून में 157 सालों का गर्मी का रिकॉर्ड शुक्रवार को टूट गया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। देहरादून में जब से मौसम विभाग तापमान की गणना कर रहा है, तब से अब तक यह सर्वाधिक तापमान है।

रेमल से गर्मीं बढ़ी’
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार विगत रविवार को बांग्लादेश में आए खतरनाक चक्रवर्ती तूफान रेमल ने उत्तराखंड का पारा भी चढ़ा दिया है। तूफान बाद में हवाओं के रूप में परिवर्तन हो गया तापमान बढ़ने के साथ यह हवाएं गर्म हो गई। इसका सबसे ज्यादा असर राजस्थान और पंजाब में पड़ा। उत्तराखंड में भी रेमल की दवाओं का असर देखने को मिल रहा है।

इसी कारण यहां के तापमान ने 157 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वही कम बारिश के कारण भी प्रदेश में गर्मी बढ़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  उत्तर प्रदेश के बाद अब इस राज्य में लव जिहाद के मामलों में होगी आजीवन कारावास

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999