उत्तराखंड : घूमने आई नवविवाहित महिला की रहस्यमयी मौत, कमरे का नजारा देख उड़ गए सबके होश

खबर शेयर करें -

मसूरी। उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मसूरी में एक नवविवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला अपने पति के साथ घूमने के लिए मसूरी आई थी और दोनों धनौल्टी मार्ग स्थित एक होमस्टे में ठहरे हुए थे। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह महिला अपने कमरे में अचेत अवस्था में मिली। पति ने बताया कि जब वह सुबह उठा तो उसकी पत्नी फर्श पर पड़ी हुई थी। महिला के नाक से खून निकल रहा था और शरीर में कोई हरकत नहीं थी। इसके बाद तुरंत होमस्टे प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें -  लोहाघाट में 7 रिएक्टर का आया भूंकप, 21 लोग हुए घायल, राहत और बचाव टीम ने किया रेस्क्यू

सूचना मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया गया। मृतका की पहचान 27 वर्षीय राधा गायत्री के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, उनकी शादी करीब सात महीने पहले हुई थी और दोनों आईटी क्षेत्र में कार्यरत थे।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि दंपती 13 जून को दिल्ली से उत्तराखंड घूमने आए थे। ऋषिकेश में समय बिताने के बाद वे मसूरी पहुंचे और एक होमस्टे में ठहरे थे। पुलिस को कमरे से कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं…जिनकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- यहाँ घास काटने गई महिला की पहाड़ी से फिसलकर मौत, SDRF ने दुर्गम इलाके से किया रेस्क्यू

जांच के दौरान कमरे की चादर पर खून के निशान मिले हैं। साथ ही कमरे से खाली शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेज दिए हैं और कमरे की वीडियोग्राफी भी कराई गई है।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही चल सकेगा। घटना की सूचना मिलने के बाद दोनों परिवारों के सदस्य भी मसूरी पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड मंत्रिमंडल: नए मंत्रियों को विभाग आवंटन आज, मौजूदा में हो सकता है फेरबदल

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो पाएगी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999